500 करोड़ में बिके सिंधिया, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का आरोप

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप,
मँहगाई पर जनआक्रोश के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिखाई ताकत, एकजुटता पर दिया जोर, महँगाई की निकाली अर्थी

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/ 

प्रदेश की कांग्रेस सरकार कमलनाथ जी मे नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही थी लेकिन शिवराज सिंह जी ने धनबल से सरकार गिरा दी। 500 करोड़ रुपए में सिंधिया को खरीदा गया है। यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व राधौगढ़ क्षेत्र के विधायक जयवर्धन सिंह ने विदिशा में महँगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप भी लगाया है।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने प्रदेश को असामाजिक तत्वों का अड्डा बताया। उन्होने कहा कि महँगाई बढ़ती जा रही है भाजपा पहले महँगाई डायन लगती थी अब डार्लिंग हो गई है।

रैली को कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशंक जैन, विदिशा विधायक शशांक भार्गव, प्रभु ठाकुर, शैलेन्द्र पटेल, राकेश कटारे, सुभाष बोहत सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।


पुलिस-कार्यकर्ताओ में नोकझोंक
बिना अनुमति रैली व सभा करने पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगा कर रैली रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ व पुलिस की झड़प और नोकझोंक भी हुई। इस प्रदर्शन के कारण यातायात रोकने से नागरिक परेशान हुए।
रैली में महँगाई के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार की अर्थी सजाकर निकाली गई। इस मौके सहित जिलेभर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

एसडीएम गोपाल वर्मा को ज्ञापन देकर रैली का समापन हुआ। बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर पुलिस द्वारा आयोजकों पर मामला दर्ज भी किया गया है।