बारिश औसत के करीब फिर भी बांध हैं खाली

जिले में अब तक 1001.7 मिमी और आज 25.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रविकांत उपाध्याय/

 विदिशा जिले में मंगलवार 31 अगस्त को 25.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है जबकि अब तक 1001.7 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। गौरतलब हो कि जिले की औसत वर्षा 1075.50 मिमी है। अभी तक हुई बारिश औसत के करीब हैं फिर कई बांध खाली है जिससे गर्मी के मौसम में दिक्कत पैदा हो सकती हैं।

       अधीक्षक भू-अभिलेख राजेशराम ने बताया कि विदिशा में 40 मिमी, बासौदा में 5.2 मिमी, कुरवाई में 1.2 मिमी,  सिरोंज में दो मिमी, लटेरी में 16 मिमी,  ग्यारसपुर में 67 मिमी, गुलाबगंज में 29 मिमी, नटेरन में 58 मिमी, शमशाबाद में 26 मिमी और पठारी में आठ मिमी वर्षा दर्ज हुई है।