Vidisha उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, विधायक हरिसिंह सप्रे ने ध्वजारोहण किया

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रमाकांत उपाध्याय/ 

 

               मध्यप्रदेश राज्य का 66वें स्थापना दिवस संबंधी  कार्यक्रम आज जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे ने ध्वजारोहण किया। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि श्री सप्रे ने प्रदेश में हुए विकास को रेखांकित करते हुए समारोह को संबोधित किया। मध्यप्रदेश गान, देशभक्ति व आत्मरक्षा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों का प्रदर्शन स्कूली विद्याथियों के द्वारा किया गया।

               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिसिंह सिंह सप्रे, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट ख्याति अर्जित करने वाले खिलाड़ियों, युवाओं व छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गायन से हुआ।

पुलिस परेड ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुए राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में विधायक शशांक भार्गव, पूर्व मंत्री राघवजी, पूर्व विधायक  रूद्रप्रतापसिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन, जिला स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्य डॉ राकेश जादौन, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थाओं के गुरूजन, विद्यार्थीगण मौजूद थे।