Vidisha कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने की बेतवा उत्थान समिति के कार्यो की सराहना, पर्यावरणविद स्वर्गीय अनिल यादव के परिजनों को दिया राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय/9893909059 

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बेतवा उत्थान समिति विदिशा की वार्षिक बैठक में बेतवा उत्थान समिति द्वारा विगत 20 वर्षों से जारी श्रमदान एवं पर्यावरण जागरूकता में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग एवं जनकल्याणकारी कार्यों में संलग्न संस्थाओं के नदी संरक्षण जैसे कार्य को कर पाना असंभव है। कलेक्टर श्री भार्गव ने वर्षाकाल में विदिशा जिले में बृहद स्तर पर बांस के पौधे रोपने की कार्य योजना का उल्लेख किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी ने जिला पंचायत स्तर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण हेतु किए जाने वाले कार्यों में जिला पंचायत के सहयोग हेतु आश्वस्त किया। प्रदूषण निवारण मंडल भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी ब्रजेश शर्मा ने बेतवा में मिल रहे प्रदूषित मल जल से बेतवा पर पड रहे प्रदूषण भार की वैज्ञानिक जांच कर स्थिति से अवगत कराने का आश्वासन दिया। एसएटीआई महाविद्यालय के प्राध्यापक राजीव जैन ने बेतवा में मिल रहे चोर घाट नाले के एवं अन्य नालों के मल जल के उपचार हेतु योजना प्रस्तुत की। समिति के मार्गदर्शक डॉ सुरेश गर्ग ने बेतवा उत्थान समिति की बैठक में इतनी अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं का आभार माना। प्रारंभ में समिति अध्यक्ष अतुल शाह ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए ग्राम कुल्हार के पर्यावरणविद् वीरेंद्र मोहन शर्मा द्वारा प्रस्तावित बेतवा रिवर फ्रंट योजना का प्रस्ताव रखा जिसका सदन ने ध्वनि मत से समर्थन किया। सचिव केएन गुप्ता ने पिछली बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने बेतवा के प्रदूषण की स्थिति से सदन को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बजट प्रस्तुत किया। दिनेश गुप्ता ने आगामी वर्ष का आय व्वय प्रस्तुत किया। इन सभी कार्यवाही का सदन द्वारा अनुमोदन किया। अनुष्का अग्रवाल ने बेतवा उत्थान समिति की वेबसाइट बनाने हेतु उनके प्रयासों की रूपरेखा रखी।

पर्यावरणविद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए मिला सम्मान

इस अवसर पर बासौदा के पर्यावरणविद, फिल्मकार एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल यादव को मरणोपरांत मणिवेन स्मृति राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार से उनकी पत्नि श्रीमती शशि यादव, भाई देवेंद्र यादव, पुत्र अनुज, अंशुमान, अभिमन्यु को प्रदान कर सम्मानित किया।
स्व. अनिल यादव के परिजनों ने पर्यावरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान हेतु बेतवा उत्थान समिति के माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 51 हजार की राशि प्रदान करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बेतवा के नियमित श्रमदानी, विदिशा के मशहूर पहलवान स्वर्गीय पूरन चंद कुशवाह को भी मरणोपरांत सम्मान उनके पुत्र नीलेश कुशवाह को प्रदान किया।

इस अवसर पर वर्ष भर विदिशा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में आयोजित पर्यावरण संवाद के पश्चात छात्रों द्वारा प्रस्तुत लेखों में से उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले 15 विद्यार्थियों को समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं तुलसी का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रीमति नेहा मिश्रा ने स्वर्गीय दिनेश मिश्र एड की स्मृति में पर्यावर्णीय कार्यों के लिए 50 हजार, अविनाश तिवारी रिटायर ज्वाइंट कलेक्टर ने 5100 रुपए समिति को प्रदान किए।
बैठक में पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई, वरिष्ठ समाज सेवी सुखदेव लड्डा,गोविंद देवलिया,दिनेश वाजपेई, डॉ शांतिलाल पीतलिया, संजय पाण्डे, डॉ सचिन गर्ग, डॉ निर्मल चौरसिया, डॉ रमेश सोनकर, विनोद शाह, एसएस पांडया, ज्योति शाह, शशि अग्रवाल, महेन्द्र यादव, राधेश्याम माहेश्वरी, नीलकंठ पंडित, जीएस चौहान, आरके कुलश्रेष्ठ, अरविंद द्विवेदी, सुधाकर मुले, अमर सिंह दांगी, अश्वनी चतुर्वेदी, रवि शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, दीपेश शाह, ऋषि जालोरी, शिवराम शर्मा, रजत अरोरा, जयराज सिंह तोमर, मुन्नालाल तिवारी, शिव कुमार तिवारी, राजकुमार विश्वकर्मा, दक्षय दुबे, संतोष विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, जगन्नाथ गोहिया, ललित कुशवाह, मुन्ना जौहर, सौरभ पटवा, प्रेम ठुकरेले, पत्रकार गण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन केडी मिश्रा ने आभार हितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने व्यक्त किया।