Vidisha जिले की औसत वर्षा का टूटा रिकॉर्ड, 1332.7 मिमी बारिश हुई दर्ज

जिले की औसत वर्षा का रिकॉर्ड टूटा

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

विदिशा जिले में जारी अनवरत वर्षा ने जिले की औसत वर्षा 1075 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। एक जून से अब तक जिले में 1332.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 963.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी।

गौरतलब हो कि जिले की सभी दस तहसीलों में जिले की औसत वर्षा से अधिक वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। अधीक्षक भू- अभिलेख श्री राजेश राम के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा विदिशा तहसील में 1617 मिमी जबकि न्यूनतम वर्षा सिरोंज में 1129 मिमी दर्ज हुई है। इसके अलावा शेष अन्य तहसीलों में अब तक दर्ज की गई वर्षा तदानुसार, बासौदा में 1311.8 मिमी, कुरवाई में 1139.6 मिमी, लटेरी में 1335 मिमी, ग्यारसपुर में 1336 मिमी, गुलाबगंज में 1176 मिमी, नटेरन में 1526 मिमी, शमशाबाद में 1449 मिमी तथा पठारी तहसील में अब तक 1308 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार 26 अगस्त को जिले की दो तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है तदानुसार लटेरी में 14 मिमी, सिरोंज में चार मिमी शेष अन्य सभी तहसीलों में वर्षा नगण्य रही।