राज्य कर्मचारी संघ के जिला प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधीश से की मुलाकात

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

नवागत कलेक्टर महोदय उमाशंकर जी भार्गव के पदभार ग्रहण करने के बाद भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला विदिशा के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे स्नेह पूर्ण भेंट कर पुष्पगुच्छ से स्वागत कर मंगलकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष  परसराम जी दुबे, जिला उपाध्यक्ष  मनोज कुमार जी तिवारी, जिला सचिव  सुरेश जी जाटव, जिला संगठन मंत्री ईश्वर प्रसाद जी शर्मा राजू,लोक निर्माण विभाग जिला प्रकोष्ठ प्रमुख  योगेश जी सक्सेना, शमशाबाद तहसील अध्यक्ष  महेश जी करतारिया, जितेन्द्र जी शर्मा,नटेरन ब्लॉक के सचिव  रामबाबू जी रघुवंशी उपस्थित थे l