स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे स्कूली बच्चे, मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त समारोह आयोजन पूर्व की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा आज कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने की। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में स्कूली बच्चे शामिल नही होंगे। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी का संदेश तथा परेड का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद व ग्राम पंचायतों तथा विभिन्न कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस आयोजन के परिपेक्ष्य में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशो की जानकारी से बैठक में विभागो के अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
रोशनी के प्रबंध
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर्व पर सभी शासकीय स्मारको, कार्यालयों प्रकाश (रोशनी) की जाएगी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोशनी के प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश उनके द्वारा विभागो के अधिकारियों को दिए गए है।