चाइल्डलाइन विदिशा ने की चित्रकला प्रतियोगिता

चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमावि विद्यालय विदिशा में किया आयोजन, बच्चो को दी बाल अधिकार कानून की जानकारियां

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059 

चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिन शासकीय उत्कृष्ट उमावि विद्यालय विदिशा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने सुंदर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुशवाह, दूसरा स्थान गुंजन कुशवाह, तथा तीसरा स्थान राखी कुशवाह ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विदिशा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह धाकड़ , बाल कल्याण समिति सदस्य रामपाल सिंह , पिंकेशलता रघुवंशी, धर्मेंद्र मिश्रा, अनीता तिवारी, प्राचार्या उत्कृष्ट विद्यालय इन्दुमति खरे, देहात थाना विदिशा उपनिरीक्षक वंदना मिश्रा, कॉन्स्टेबल यशवंती, चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर मनोज जायसवाल, टीम मेंबर दीपा शर्मा ,आशुतोष सेन, सुरेंद्र राजपूत ,आशीष नायक, रजत शर्मा , काउंसलर नेहा जयरथ ने छात्राओं कानूनी, बाल अधिकार, बाल न्यायालय संबंधी जानकारियाँ प्रदान की।


उन्हें चाइल्ड लाइन के विषय मे जानकारी देकर आवश्यकता पढ़ने पर मदद लेने का कहा गया। इस अवसर पर 1098 का महत्व से भी अवगत कराया गया।