एरियर और डीए भी मिलेगा – शिवपाल सिंह

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का मना स्थापना दिवस
हॉस्पिटल रोड विदिशा स्थित सुरक्षा होटल में हुआ गरिमामय आयोजन

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रमाकांत उपाध्याय/ 


मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि के एरियर्स का भुगतान भी जल्द होगा और सभी को 16% महंगाई भत्ता मिले इसके लिए हम निरंतर सरकार से बातचीत कर रहे हैं जल्द ही समाधान होगा। यह बात मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने विदिशा में संघ के स्थापना दिवस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के लिए भी भारतीय मजदूर संघ प्रयासरत है। स्थानांतरण को लेकर जो दिक्कतें पैदा हुई है उनके लिए प्रभारी मंत्री से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें संघ के संस्थापक श्री दत्तोपंतजी ठेंगड़ी द्वारा बताए गए राष्ट्रहित के मार्ग को सर्वोपरि रखकर कार्य करना है। डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है किसी सरकार का समर्थन नहीं करता। कर्मचारियों के हितों की लड़ाई वह खुद लड़ता है। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख महेंद्र सोनी ने विस्तार से भारतीय मजदूर संघ की की जानकारी देते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परसराम दुबे कहा कि संघ के अनेक कर्मचारी स्वैच्छिक स्थानांतरण से वंचित हुए हैं, उनको लाभान्वित किया जाए और महंगाई भत्ता सहित एरियर्स की समस्या के निदान हो। जिला सह कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रीमती रत्ना पांडेय ने सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी दी। जिला सह सचिव शंभू दयाल विश्वकर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इसके बाद संघ के जिलाध्यक्ष परसराम दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप निगम, जिला सचिव सुरेश जाटव ने मंचासीन अतिथियों का साल श्रीफल भेंट कर पुष्प हारो से स्वागत किया।

संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, श्रीमती रश्मि सकवार, चन्द्रशेखर शर्मा, वीरेंद्र यादव, रश्मिकांत श्रीवास्तव ने दुर्गा सप्तशती स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राजस्व संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह जी राजावत,मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री लाखन सिंह जाट एवं नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी ने संघ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव गजेंद्र पाल सिंह भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला प्रचार सचिव गणेश जी दुबे, कोषालय जिला प्रकोष्ठ प्रमुख राजेश जी चौबे कृषि जिला प्रकोष्ठ प्रमुख संजय त्रिपाठी, वन विभाग जिला प्रकोष्ठ प्रमुख दीवान सिंह किरार ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रकोष्ठ प्रमुख शिवराम जी शर्मा, मत्स्य विभाग जिला प्रकोष्ठ प्रमुख मोहन गिरी, लोक निर्माण विभाग प्रकोष्ठ प्रमुख योगेश सक्सेना, विदिशा ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र सिंह मीणा,तहसील अध्यक्ष विमलेश सक्सैना, विपुल शर्मा, डॉ संतोष सक्सेना, बासौदा तहसील अध्यक्ष वैभव सिंगर, जितेंद्र यादव, अंकुर गिरी, ग्यारसपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र तिवारी सचिव मोहन घावरी आशीष झारिया, ग्यारसपुर तहसील अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, गुलाबगंज तहसील अध्यक्ष राजेश रजक, संजीव रघुवंशी कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष रश्मि कांत श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष सुरेश साहू तहसील अध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा, सचिव जसवंत सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष रघुराज सिंह राजपूत, पठारी तहसील अध्यक्ष जगदीश, श्रीवास्तव संतोष पाल, लटेरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राठौर, तहसील अध्यक्ष ऋषि द्विवेदी, संजीव श्रीवास्तव संतोष सुमन नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल गुलाब सिंह रघुवंशी, कमल सिंह प्रजापति, शमशाबाद तहसील अध्यक्ष महेश करतारिया,लक्ष्मी चंद साहू, अनिल दुबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अतिथियों का पुष्प हारो से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषि द्विवेदी ने किया और आभार ईश्वर प्रसाद शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके जिले के सभी विकास खंडों तहसीलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा वरिष्ठ कर्मचारी नेता नीरज तेंनगुरिया एवं नवनियुक्त भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष रश्मि कांत श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में शंका समाधान का आयोजन भी किया गया जिसमें उपस्थित सदस्यों ने माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष जी से कर्मचारी हितों को लेकर अपनी शंकाओं का समाधान कराया। स्थापना दिवस के समापन के बाद सभी ने व्रत अनुसार अल्पाहार एवं जलपान किया।