Vidisha जिले में अब तक 1553.5 मिमी हुई वर्षा, अक्टूबर महीने में जारी रहेगी बारिश,

बुधवार को 15.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, गुरुवार को भी जारी रही बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी, अक्टूबर महीने में भी जारी रहेगी बारिश

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/ 8085883358

विदिशा जिले में अब तक 1553.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1075.5 मिमी है। जिले की तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर गुरूवार छह अगस्त को दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले में 15.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अक्टूबर महीने में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। अभी एक सप्ताह बारिश तेजी से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

अधीक्षक भू-अभिलेख श्री राजेश राम ने बताया कि गुरूवार को जिले में तहसीलवार दर्ज की गई वर्षा तदानुसार विदिशा में 62 मिमी, बासौदा में 19.6 मिमी, सिरोंज में चार मिमी, लटेरी में छह मिमी, ग्यारसपुर में 31 मिमी, गुलाबगंज में 10 मिमी, नटेरन में 13 मिमी, शमशाबाद एवं पठारी तहसील में क्रमशः छह-छह मिमी वर्षा दर्ज हुई है। कुरवाई तहसील में वर्षा नगण्य रहीं।

जिले की तहसीलो में अब तक कुल दर्ज वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा 1927 मिमी, बासौदा में 1459.2 मिमी, कुरवाई में 1350.2 मिमी, सिरोंज में 1470 मिमी, लटेरी में 1663 मिमी, ग्यारसपुर में 1564 मिमी, गुलाबगंज में 1328 मिमी, नटेरन में 1703 मिमी, शमशाबाद में 1518 मिमी तथा पठारी तहसील में 1553 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

तेज बारिश की चेतावनी