Ganjbasoda राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला विराट पथ संचलन, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

GANJBASODA madhya pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

  • फिल्मों की नायिकाओं की जगह अपना आदर्श देश की वीरांगनाओं को बनाएं


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला इकाई राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रविवार के नगर के मुख्य मार्गों पर एक विराट पथ संचलन निकाला गया जिसका समापन स्थानीय मानस भवन में किया गया।

संचलन जिसमें संगठन की दृष्टि से जिला बासौदा के अंतर्गत बासौदा , सिरोंज, लटेरी, कुरवाई समेत अनेक जगह से सैकड़ों की संख्या में राष्ट्र सेविकाएं सम्लित हुई।

पथ संचलन के पूर्व एकत्रीकरण स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय बरेठ रोड पर हुआ जहां संगठन की पदाधिकारियों ने उपस्थित सेविकाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमारी आदर्श देश की वीरांगनायें होनी चाहिए नाकि फिल्मों की नायिकाएं। 

जगह जगह हुआ स्वागत
पथ संचलन का नगर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह स्वागत हुआ जिसमें प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद,राज्य कर्मचारी संघ, नगर पालिका परिषद के साथ अनेक संस्थाओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य शिक्षिका शुभदा देव, श्रीमती अलका ओसवाल, डॉक्टर पिंकेश लता रघुवंशी, श्रीमती अवंतिका बघेल समेत अनेक बहने उपस्थित थी।

—––—————————————————

 

 राष्ट्र सेविका समिति द्वारा विराट पथ संचलन निकाला गया है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंजबासौदा इकाई द्वारा शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के मुख्य गेट पर पुष्प वर्षा कर नारी शक्ति का अभिवादन किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से जिला संयोजक शुभेंद्र सिंह राजपूत ,जिला प्रमुख विवेक विश्वकर्मा , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम ठाकुर ,नगर मंत्री मोहित भार्गव , एसजीएस कॉलेज अध्यक्ष लकी रैकवार ,परिसर मंत्री कुलदीप विश्वकर्मा ,योगेश रघुवंशी, धर्मेंद्र गुर्जर , दीपक मालवीय ,हर्षित अरोरा,अंशुल वैरागी ,मोंटी ठाकुर,गौरव रघुवंशी, सनय शर्मा एवं समस्त एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राज्य कर्मचारी संघ ने किया पथ संचलन का स्वागत
गंज बासौदा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रविवार को नगर में निकाले गए पथ संचलन का बरेठ रोड पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री ईश्वर प्रसाद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,तहसील अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सचिव देवेंद्र रघुवंशी, सुभाष गौर,अविनाश कटारिया, कमल सिंह रघुवंशीजितेंद्र सिंह रघुवंशी ,महाराज सिंह,प्रमोद सिंह,प्रशांत,अंकित महेंद्र वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे ।

*************************