Ganjbasoda पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई शपथ

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय समीर यादव के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा मनोज मिश्रा , थाना प्रभारी शहर बासौदा कुंवर सिंह मुकाती, देहात थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में महिला ऊर्जा डेस्क द्वारा बाल जागरूकता अभियान चलाकर स्कूली विद्यार्थियों को जानकारियां दी गई।

थाना शहर गंजबासौदा महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक प्रतिभा सिंह बाजपेई , थाना देहात बासौदा से उपनिरीक्षक पूजा सिंह घुरैया, महिला प्रधान आरक्षक सीता राज ने बाल जागरूकता अभियान के तहत सनराइज स्कूल गंजबासौदा के छात्र छात्राओं को गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के संबंध में जानकारी देेेकर शपथ दिलाई गई।