Ganjbasoda पुलिस ने महिलाओं को थाने का भ्रमण कराकर बताए कानूनी अधिकार, महिला पुलिस ने सम्हाली यातायात की कमान

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में थाना परिसर गंजबासौदा शहर में क्षेत्र की मातृ शक्तियों के लिए नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें कानूनी अधिकार बताए गए। 

विदिशा पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग गंजबासौदा भारत भूषण शर्मा व थाना देहात और शहर गंजबासौदा के संयुक्त थाना प्रभारी कुँवर सिंह मुकाती के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा संबंधी अपराध के संबंध में जागरूक कर महिलाओं की  सहायतार्थ अन्य जानकारी प्रदान की गई। मातृ शक्तियों को थाना भवन का भ्रमण कराकर पुलिस क्रिया विधि तथा कार्यशैली से परिचित कराया गया।

क्षेत्र की यातायात व्यवस्था की कमान भी महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संभाली गई और ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में उप निरीक्षक प्रियंका दुबे, उप निरीक्षक पूनम तोमर, महिला आरक्षक रानी वर्मा, रोशनी राजपूत, प्रगति नगाइच के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्कृष्ट कार्य किया गया। जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई।