Ganjbasoda स्वरोजगार के लिए प्रेरित हैंडिक्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/ 

 

नेहरू युवा केंद्र विदिशा के तत्वावधान में सावित्री महिला मंडल के सहयोग से गंज बासौदा सावित्री महिला प्रशिक्षण संस्थान में युवा सप्ताह के तहत 12 जनवरी से 19 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रंगोली, मेहंदी, वादविवाद ,निबंध ,भाषणप्रतियोगिता के समापन के अवसर पर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने बाली हाथ की बनाई हुई हैंड क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें हाथ के बनाए हुए बैग एवं प्रशिक्षण में सिखाएं गए दुल्हन किट, बैग जूट बैग आचार आंवला कैंडी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई। 


समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रिटायर्ड परियोजना अधिकारी वंदना तिवारी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, पूर्व एनवाईसी समीक्षा शर्मा, आरिफा, हेमा राय, प्रिंसी शर्मा, अर्चना सेन, रीना दुबे, रुचि दांगी, मोना शर्मा, वंदना चौकसे,महिमा योगी,स्वाति यादव, अर्चना साहू, रुचि सेन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समीक्षा शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार स्वाति दांगी ने व्यक्त किया।