Ganjbasoda भाजपा जिलाध्यक्ष, कुरवाई विधायक व जिला मीडिया प्रभारी ने दिया भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन

GANJBASODA madhya pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

भारतीय जनता पार्टी उदयपुर मंडल की कामकाजी बैठक अंबानगर पंचायत भवन पर आयोजित की गई।


बैठक अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे जी जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी देबू , वरिष्ठ नेता यशवंत रघुवंशी, यशवंत दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह राजपूत द्वारा अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया।

मंडल के प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी द्वारा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की एवं फरवरी माह में होने वाली पार्टी के समस्त कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे जी ने कार्यकर्ताओं से जीजान लगाकर पार्टी कार्य करने का अनुरोध किया।

अंत में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिले के अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन जी ने कार्यकर्ताओ से कहा 2023,2024 के चुनाव के लिए कमर कस लेना चाहिए हमे फिर एक बार भाजपा कि सरकार भारी बहुमतों से बनानी है।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सचिन शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक भार्गव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामकृष्ण रघुवंशी , केशव दुबे, अंबानगर सरपंच राजेंद्र सिंह दांगी, सौरव शर्मा, शिवराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह जानकारी उदयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह राजपूत द्वारा दी गई।