Ganjbasoda वेदांत आश्रम में श्रीरामकथा व लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के समापन विशाल भंडारा

GANJBASODA madhya pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

  • वेदांत आश्रम के महंत बने हरिहर दास, ड़ॉ वेदांती ने साधु समाज की उपस्थिति में चादर ओढ़ाकर कि महंताई

जीवाजीपुर स्थित वेदांत आश्रम में 4 दिसंबर से प्रारंभ हुई ग्यारह दिवसीय श्रीराम कथा के समापन व 6 दिसंबर से प्रारंभ हुए श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। 

इस पावन अवसर पर वेदांत आश्रम के संत हरिहर दास की  महंताई डॉ वेदांती जी द्वारा की गई। इसी के साथ आयोजन का भव्य समापन हुआ।

वेदांत आश्रम में चल रही 11 दिवसीय श्रीरामकथा के दौरान संत समागम का आयोजन भी डॉक्टर राम कमल दास वेदांती महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें देश के अनेक विख्यात साधु समाज के संत उपस्थित हुए।

जिसमें प्रमुख रुप से ज्योतिरमठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, कांगड़ा पीठ के शंकराचार्य ,राम जन्मभूमि से जुड़े ड़ॉ रामविलास वेदांती महाराज, साध्वी ऋतंभरा, साध्वी सत्यप्रिया सहित अनेक संत समाज संत समागम में उपस्थित हुए। जिन्होंने वेदांत आश्रम में चल रहे भव्य आयोजन को और भी भव्यता प्रदान की।

डॉक्टर राम कमल दास वेदांती महाराज ने भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

फरवरी में आयोजित श्री शिव महापुराण के लिए किया आमंत्रित

स्वामी वेदांती जी महाराज ने बताया कि फरवरी 23 में 8 फरवरी से 14 फरवरी तक शिव महापुराण का आयोजन स्थानीय वेदांत आश्रम में किया जाएगा। यह आयोजन भी श्रीरामकथा जैसा ही भव्य आयोजन होगा। जिसमें शिव बारात के साथ भगवान भोले भंडारी की अनेक लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्त धर्म प्रेमी बंधु रामकथा की भांति शिव महापुराण में भी सादर आमंत्रित हैं|