GANJBASODA madhya pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059
राज्य स्तरीय सुगम संगीत में प्रथम प्रिया परिहार का किया सम्मान
स्थानीय नर्वदा प्रसाद स्मृति विद्यालय एवं सीएससी बाल विद्यालय में गणतंत्र दिवस की 74वी वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई झंडा वंदन वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर शरण श्रीवास्तव ने किया, सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर शरण श्रीवास्तव, समाजसेवी सुरेश कुमार तनवानी, संस्था संचालक अमित श्रीवास्तव, विनीत अरोरा द्वारा मां शरस्वती, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
तत्पश्चात छात्रों को संबोधित किया। छात्र छात्राओं ने भाषण, गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा आयोजित सुगम संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त नैत्रहीन प्रिया परिहार का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।
साथ ही स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा सप्ताह अन्तर्गत विद्यालय में आयोजित चित्रकला, रंगोली, चेयर रेस, चम्मच रेस, मेड़क रेस, बाल मेला में प्रथम द्वितय एव तृतीय स्थान प्राप्त एवं भाषण, गीत नृत्य में प्रस्तुति देने वाले सभी छात्रों को मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत जल एव स्वक्षता मिशन समिति सदस्य अभिनय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ पालक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।