Ganjbasoda राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

GANJBASODA madhya pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

गंजबासौदा राष्ट्र सेविका समिति बहनों द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उत्सव शाखा लगाई गई। समिति की बहनों द्वारा ध्वज लगाकर प्रार्थना करने के उपरांत उपस्थित सेविकाओं को वर्ष प्रतिपदा का महत्व बताया गया।

समिति की वरिष डॉ श्रीमती पिंकेशलता रघुवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समान ही राष्ट्र सेविका समिति में भी छह प्रमुख उत्सव मनाये जाते हैं जिनमें वर्ष प्रतिपदा, हिंदू साम्राज्य दिवस, विजयादशमी, मकर संक्रांति, रक्षाबंधन व गुरू पूर्णिमा है।