Ganjbasoda इनरव्हील 304 की मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा, विद्यार्थियों को दिए उपहार

GANJBASODA madhya pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

 इनरव्हील क्लब मंडल 304 की मंडलाध्यक्ष श्रीमती शशि शुक्ला  अपनी आधिकारिक यात्रा पर गंजबासौदा पधारी, वर्ष में एक बार मंडल अध्यक्ष अपनी आधिकारिक यात्रा पर मंडल के प्रत्येक क्लब में विजिट करती है

मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा का प्रोग्राम स्थानीय विद्या वैली जैनम प्ले स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों ने मंडल अध्यक्ष के स्वागत में कविताएं एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी, प्ले ग्रुप के बच्चों ने अपने कोमल कोमल हाथों से मंडल अध्यक्ष को पुष्प भेंट किए मंडलाध्यक्ष एवं मंडल कोषाध्यक्ष इन सब बच्चों से मिलकर बहुत ही प्रभावित और प्रसन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, तत्पश्चात इनरव्हील प्रार्थना एवं ईश वंदना की गई।

इसके बाद क्लब अध्यक्ष मिथिलेश शर्मा द्वारा मीटिंग शुरू करने की घोषणा की गई, क्लब सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प हारों से स्वागत किया गया, स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष मिथिलेश शर्मा द्वारा दिया गया।

क्लब ने अतिथियों से सभी बच्चों को उपहार वितरित करवाए गए। तत्पश्चात सचिव अनीता जैन ने अपनी सचिव रिपोर्ट पढ़ी।

कोषाध्यक्ष रीतिका अरोरा ने कोष का ब्यौरा दिया एवं आईएसओ मंजू ओसवाल ने मित्र भाव को बढ़ाने हेतु क्या कार्य क्या गतिविधियां की उसका ब्यौरा मंडलाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि शुक्ला जी ने बताया कि सब समाज के अपने-अपने मंडल और संस्थाएं बनी है पर इनरव्हील एक ऐसी संस्था है जिसमें धर्म और संस्कृति भेदों का कोई स्थान नहीं है यहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर कार्य करते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी बचत करके बस्ती एवं गांव के पिछड़े स्कूल आंगनबाड़ी के सुधार हेतु आगे आना चाहिए, इसके साथ ही चिकित्सा व्यवस्था को लेकर महिलाओं की बढ़ती भूमिका को लेकर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हम गांव कस्बों को कैसे मेडिकल चिकित्सा से जोड़ सकते हैं।

मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज की नारी बहुत सशक्त है इनरव्हील से जुड़ने के बाद बैंक से संबंधित ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती, इनरव्हील बहुत कुछ सिखाता है इनरव्हील एक ऐसी सीखने की यात्रा है जो कभी खत्म नहीं होती, इससे जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया सीखता है और आगे बढ़ता है।

स्कूल डायरेक्टर प्रणय जैन में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कोषाध्यक्ष का स्वागत करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ गंजबासौदा के कार्यों को रेखांकित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने इनरव्हील क्लब को नन्हे कदमों से चलते हुए देखा है जब इनरव्हील क्लब ऑफ गंजबासौदा अपनी शुरुआत से लेकर आज तक कितने अच्छे, नेक और पुनीत कार्य कर रहा है वे इसके साक्षी है और हमेशा इनरव्हील के कार्यों को लेकर उत्साहित रहते हैं इनरव्हील आज जो समाज के लिए कर रहा है वह सराहनीय है।

क्लब द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कोषाध्यक्ष को रजत चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रीतिका अरोरा द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर शिक्षाविद प्रणय जैन, क्लब अध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, सचिव अनीता प्रणय जैन, कोषाध्यक्ष रीतिका अरोरा, आईएसओ मंजू ओसवाल, मंडल प्रमुख आशा अग्रवाल, रिंकी जैन सहित स्कूल की शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे ।