GANJBASODA Madhya Pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059
ग्राम नूरपुर सिद्ध क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर में 10 मई से 18 मई तक आयोजित होने जा रहे 51 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं श्री राम कथा को लेकर बुधवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा गंजबासौदा शहर में दोपहर में पहुंची जहां शांतिनाथ मंदिर पुरानी कृषि मंडी त्योदा रोड पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक दलों ने भी कलश यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा शहर से होकर नूरपुर धाम पहुंची। जहां श्रीमहंत राम मनोहर दास महाराज के श्री मुख से राम कथा प्रारंभ हुई। आयोजन में प्रतिदिन रात्रि 8 से 12 तक रामलीला का आयोजन भी होगा यज्ञ प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा एवं कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 तक आयोजित होगी यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा 18 मई गुरुवार को होगा जग्गा 4 केशव गुरु द्वारा 51 कुंडीय यज्ञ का अनुष्ठान कराया जाएगा।
यज्ञ कर्ता महामंडलेश्वर बालक दास महाराज नूरपुर धाम होंगे। कथा के प्रथम दिन महेंद्र राम मनोहर लाल जी ने रामायण मैं भगवान श्री राम के विभिन्न स्वरूपों उनके आदर्शों का वर्णन किया उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने किस तरह अपनी मर्यादा स्थापित किया था।