Ganjbasoda सीएम कन्यादान योजना के तहत विवाह और निकाह संपन्न कराए

 

GANJBASODA madhya Pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

मामा की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले लाइव प्रसारण में सीएम ने दीं दुआएं

मामा की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले। उक्त आशय का आशीर्वाद पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित विवाह एवं निकाय कार्यक्रम में लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वर वधुओं को दिए। गंज बासौदा नगर पालिका परिषद द्वारा 156 जोड़ों के विवाह और निकाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराए गए। नपा परिषद द्वारा विवाह उपरांत बंधुओं को ₹49000 की राशि का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाइव प्रसारण के माध्यम से इस आयोजन के लिए नपा परिषद प्रशासनिक अधिकारियों को साधुवाद दिया।


मंडी परिसर में प्रातः 10:30 बजे लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। पहले बेटी को वह समझा जाता था ,अब बेटी बोझ नहीं वरदान है भाजपा सरकार ने 17 साल पहले यह योजना बनाई थी जिसे कांग्रेस ने आते ही बंद कर दिया था लेकिन फिर भाजपा आई और फिर इस योजना को चालू कर दिया गया। हमारी बिटिया वरदानी, नारी नारायणी है। सीएम श्री चौहान ने कहा कि आज प्रदेश में 44 लाख 85 हजार लाडली लक्ष्मी हैं वही 1 करोड़ 25 लाख लाडली बहना भी हो गई है।


लाल परेड ग्राउंड से निकली बारात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव जनसंवाद और आशीर्वाद कार्यक्रम के बाद सभी दूल्हा बारात के लिए लाल परेड ग्राउंड बस के माध्यम से पहुंचे। जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव, नपा सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन, एसडीएम विजय राय, सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर, एसडीओपी मनोज मिश्रा, सिटी थाना प्रभारी कुंवर सिंह, मुकाती, देहात थाना प्रभारी गिरीश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण और गणमान्य नागरिक बारातियों के रूप में शामिल हुए। बैंड बाजा और ढोलों की थाप पर बारात का नागरिकों ने कई जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


मंचीय उद्बोधन में वर- वधुओं को मिला आशीर्वाद
मंडी परिसर में बारात पहुंचते ही सभी दूल्हे मंडप के नीचे अपने निहित स्थान पर पहुंचे जहां पंडित केशव शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हिंदू जोड़ों के विवाह संपन्न कराए। वही निकाह में काजी साहब ने मुस्लिम जोड़ों के निकाह पूरे कराए दोनों ने मुस्कुराते हुए का हमें निकाह कुबूल है। मंचीय उद्बोधन में नपा में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने नपा परिषद के 8 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहां की नपा परिषद ने सभी के सहयोग से पहली बार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 156 विवाह संपन्न कराए हैं जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने कहा कि हम सभी के सहयोग से इतना बड़ा भव्य कार्यक्रम कराने जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हैं जो अपने भांजे भांजी यों की विशेष चिंता करते हैं सभी स्वस्थ रहें दीर्घायु हो यह हमारा आपका हम सबका गंजबासौदा है।


कांग्रेस में देखने को नहीं मिलती थी योजनायें
कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने कहा कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपनी बेटियों का कराया जाने वाला विवाह है। उन्होंने वर पक्ष से अनुरोध किया कि बेटियों को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सभी को इस सफल आयोजन की बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादोन कहा कि आज सर्वहारा वर्ग के लिए भाजपा सरकार कई योजनाएं चला रही है यह कांग्रेस शासन काल में देखने को तक नहीं मिलता था। ने पूर्व विधायक निशंक जैन ने कहा कि इस पंडाल में पंडित केशव शास्त्री विवाह संपन्न करा रहे हैं मैं उनसे प्रार्थना करता हूं कि वह एक वचन वर वधु को अवश्य दिलाएं की वह नशा नहीं करेंगे क्योंकि नशा ही नाश की जड़ होती है। उन्होंने भी सभी को अपना आशीर्वाद दिया। वही जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र सिंह ने भी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर विधायक के अलावा पूर्व संसदीय सचिव अजय सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजलि मनोज यादव, सहित समस्त पार्षद गण और हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।