पूर्व सीएम काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर मिठाईयां वितरित

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष  कमलनाथ का जन्मदिन शहर में विभिन्न स्थानों जय स्तम्भ चौक, नया बस स्टैंड, कुमुद पैलेस, भगवान महावीर विहार रोड, सपना पेट्रोल पंप, लाल पठार, माँ कर्मा देवी चौराहा, सिरोज चौराहा, रेलवे स्टेशन पर केक काटकर एवं मिष्ठान का वितरण करके मनाया गया।

नगर के समस्त कांग्रेस संगठन ब्लाक एवं नगर कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, कमलनाथ बिग्रेड एवं समस्त मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी ने हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाकर उनके दीर्घायु एवं स्वाथ्य जीवन की कामना की।