श्रीवामन भगवान का जन्मोत्सव शुक्रवार को

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/
अखिल भारतीय सनाडय ब्राह्मण परिषद व श्री वामन भगवान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में 17 सितम्बर दिन शुक्रवार को भगवान विष्णु के पाचवे अवतार वामन देव की एक अरब 46 लाख 57 हजार 465 वी जयंती मनाई जाएगी।

जन्मोत्सव समिति के पंडित वरुणेंद्र चौवे ने बताया कि वर्री घाट रोड स्थित शनि धाम पर स्थित श्री वामन भगवान की प्रतिमा पर प्रातः 11ः00 बजे भगवान वामन की प्रतिमा का अभिषेक पूजन अर्चन एवं सत्यनारायण वृत कथा व दोपहर 12ः00 बजे वामन भगवान का जन्मोत्सव महाआरती और भजन कीर्तन के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सभी विप्र वन्धु एवं भक्त सादर आमंत्रित है।