Ganjbasoda श्री रामायण मंडल ट्रस्ट ने मनाई गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के तत्वाधान में मानस भवन में द्वितीय तल पर स्थापित गोस्वामी श्री तुलसीदास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन -अर्चन उपरांत आरती कर सादगी पूर्ण जयंती मनाई गई। मानस भवन में घाट मंदिर पुजारी अशोक दुबे द्वारा विधिवत पूजन अर्चन संपन्न कराई।

ट्रस्ट सचिव सुरेश तनवानी ने बताया कि तुलसीदास जी का जन्म सोलवीं सदी में 1532 में सौरोन मैं हुआ था।उनकी जन्म जयंती प्रतिवर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाई जाती है। गोस्वामी तुलसीदास जी सन 1623 में अस्सी घाट वाराणसी में प्रभु के चरणों में विलीन हो गए। गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री राम चरित्र मानस के अलावा कई और ग्रंथ भी लिखें है जैसे

1571 में कृष्ण गीतावली

1574 मैं श्रीराम चरित मानस

1582 मैं जानकी मंडल एवं विनय पत्रिका

1612 मैं वैराग्य संदीपनी एवं बरवै रामायण भी लिखी

इसके अलावा भी कई और ग्रंथ लिखे।

श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कैलाश नारायण अग्रवाल मामा जी की ओर से 10 किलो नुखती
प्रसाद के रूप मे वितरित की गई।
एवं मानस भवन में चल रहे मानस अभियान कार्यक्रम में श्री रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से करीबन 10 किलो गुलाब जामुन भी शाम के भोजन में शामिल किए गए।

इस अवसर पर मानव अभियान के डॉक्टर गोपाल शास्त्री,श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट मदन मोहन तिवारी, श्री रामायण मंडल के पूर्व अध्यक्ष कांतिभाई शाह, शंभू दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद नारायण खंडेलवाल , समाज सेवी योगेश शाह, सचिव सुरेश कुमार तनवानी,ब्रजकिशोर सुहाने, सतीश अग्रवाल एच पी,हरि सिह ठाकुर, तुलसीराम नामदेव, कैलाश अग्रवाल मामा, श्रीमती अंगूरी देवी, पूर्व प्रधान अध्यापक हथोड़ा से श्रीमती कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व व्याख्याता डाइट विदिशा अनुभा गुप्ता ,नाटू भाई पटेल,जया बेन पटेल, रवि उपाध्याय, पूर्व शिक्षक संतोष शर्मा,हरि बाबू अग्रवाल, अशोक चोरसिया,रघुनाथ सिंह रघुवंशी ,रविंद्र रघुवंशी ,महेंद्र सिंह सूर्यवंशी, मुन्नालाल रघुवंशी,विजय भावसार, तेज नारायण श्रीवास्तव , आकाश राजेंद्र खारवे अमरावती, श्रीमती निर्मला श्रीवास्तव,मनोहर अग्रवाल, देवी प्रसाद भावसार, मैनेजर संतोष शर्मा, मैनेजर देवीलाल कुशवाह सहित मानस अभियान में आये कई सदस्य उपस्थित थे।

यह जानकारी सुरेश कुमार तनवानी सह सचिव, श्री रामायण मंडल ट्रस्ट गंजबासौदा द्वारा दी गई है।