Ganjbasoda एसडीएम-एसडीओपी ने देखीं प्रतिमा विसर्जन स्थल की व्यवस्थाएं

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

नवरात्रि के समापन पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन व दशहरा पर आयोजित होने बाले बुराईयों के प्रतीक पुतले के दहन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही हैं। इन्ही व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए एसडीएम रोशन राय, एसडीओपी मनोज मिश्रा, सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर, देहात बासौदा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह व बासौदा सिटी थाना प्रभारी कुँवर सिंह मुकाती दोनों स्थानों पर पहुँचे। उन्होंने सभी व्यवस्था देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

शांति के साथ हों विसर्जन, ड्यूटियां लगाई

प्रशासन द्वारा दशहरा पर होने बाले आयोजन शांतिपूर्वक हों और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गईं है। पुलिस द्वारा भी सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को लेकर स्थान चिन्हित कर पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। विसर्जन कार्यक्रम होने तक सभी जवानों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है।

प्रांतीय संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि नगर/ ग्राम रक्षा समिति के सदस्य भी पुलिस का सहयोग करेंगे और कानून व्यवस्था का पालन कराएंगे।