Ganjbasoda नपाध्यक्ष शशि यादव व उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर निर्वाचित, नेताप्रतिपक्ष जगदीश व्यास बने

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

नगर पालिका परिषद के चुनावों के बाद नपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन कार्यक्रम हुआ। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी वरिष्ठ नेत्री श्रीमति शशि अनिल यादव और कांग्रेस से पूर्व नेताप्रतिपक्ष सौदान सिंह यादव ने नामांकन जमा किया। वोटिंग के बाद भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति शशि अनिल यादव ने 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की उन्हें गंजबासौदा नपा अध्यक्ष का प्रमाणपत्र निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम रोशन राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार केएस मंडेलिया, सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमति लीना संजय जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन सहित नेतागण मौजूद थे। 

 

संदीप ठाकुर बने उपाध्यक्ष

नपा उपाध्यक्ष के निर्वाचन में निर्दलीय पार्षद संदीप ठाकुर ने भाजपा के घोषित प्रत्याशी को हराकर बाजी मार ली। निर्दलीय प्रत्याशी संदीप ठाकुर के समर्थन में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारकर समर्थन किया जबकि भाजपा के भी पार्षदों ने उन्हें मत देकर जिताया। इस जीत के बाद समर्थकों में हर्ष देखा गया। 

जगदीश व्यास नेताप्रतिपक्ष नियुक्त 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशंक जैन ने गंजबासौदा में पार्षद जगदीश व्यास को नेताप्रतिपक्ष बनाया है, उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। 

भाजपा , कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओ व नागरिकों ने  बधाई दी । उम्मीद की जा रही है नया परिषद शहर के विकास में गति देगा।