Ganjbasoda आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/9893909059 

रविवार को आजाद हिंद फौज के संस्थापक, प्रखर नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर कायस्थ विकास कल्याण समिति एवं चित्रांश प्रगति परिषद के पदाधिकारियों ने स्थानीय सुभाष चौक स्थित सुभाष जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया तो वहीं शाम को देवनगरी बेहलोट स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज बंधुओं व गणमान्य जनों ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।


इस अवसर पर महेश नारायण श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, दीपक निगम, शिव नारायण सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, नितीश श्रीवास्तव, राहुल माथुर, नीरज निगम, रवि माथुर, प्रभात श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, अमित माथुर आदि कायस्थ जन मौजूद रहे।