Ganjbasoda सिटी व देहात पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059

गंजबासौदा सिटी व देहात थानों की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों की जांच पड़ताल की जा रही है। बीती रात शहर के प्रमुख संदिग्ध स्थानों होटल, लॉज, स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर बाहर से आए लोगों की जांच की गई।

 

यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला निर्देश पर एसडीओपी भारतभूषण शर्मा मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जिसमे दोनों थाना के पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल होकर शहर के प्रमुख स्थानों लगातार सर्चिंग एवं चेकिंग कर रहे हैं। 

पुलिस के अभियान से जो संदिग्ध लोग बाहर से आकर स्थानीय स्तर पर अपराध कर चले जाते हैं ऐसे लोगों की रोकथाम होती है।