Ganjbasoda सभी प्राणियों के कल्याण की भावना से ब्राह्मणों ने किया गायत्री महामंत्र का जाप

आत्मकल्याण व लोककल्याण के लिए विप्रो ने लिया गायत्री संध्या का संकल्प, गायत्री के ब्रह्मतेज से ही ब्राह्मण समाज ने समाज को रोशनी दिखाई 

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

गंजबासौदा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज द्वारा सभी प्राणियों के कल्याण की भावना से ब्राह्मण दल के तत्वावधान व पूज्य संत- महात्माओं के सानिध्य में सवा लाख गायत्री महा मंत्र जप अनुष्ठान मानस भवन में किया।

यहां सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधुओ ने वैदिक विधि विधान से माता गायत्री का ध्यान पूजन अर्चन कर जाप किया।

नगर के धर्माधिकारी पंडित केशव शास्त्री ने वैदिक विधि विधान से गायत्री साधना का महत्व बताते हुए पूजन संकल्प व जाप कार्यक्रम संपन्न कराया। उन्होंने प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल व कम से कम 11/24/108 गायत्री मंत्र अनिवार्य करने की बात कही।

ब्राह्मणों के लिए अनिवार्य है गायत्री साधना – श्रीमहंत राम मनोहर दास जी महाराज

संत महात्माओं के प्रतिनिधि रूप में नौलखी खालसा के श्रीमहंत पूज्य राम मनोहर दास जी महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि द्विजो के लिए गायत्री साधना अनिवार्य है इसके अभाव में ब्राह्मण समाज का पतन हो रहा है। सभी ब्राह्मण बंधुओ को गायत्री संध्या अवश्य करना चाहिए। अपने बच्चों का उपनयन व दीक्षा कराकर गायत्री संध्या के लिए प्रेरित करें। गायत्री साधना कामधेनु है सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। संत महात्मा इसी साधना से सेकड़ो साल तक जीवित रहकर तपस्यारत रहते थे। हमें भी गायत्री संध्या अवश्य करनी चाहिए। 

इन संत महात्माओं का मिला आशीर्वाद

कार्यक्रम में गंज हनुमान मंदिर के महंत महेश्वरदास त्यागी जी महाराज, मूडरी धाम के महंत परशुराम दास जी महाराज, सिरनोटा धाम के महंत लखनदास जी महाराज, वेदांत आश्रम के महंत हरिहरदास जी सहित अन्य संतगण व वेदांत आश्रम के नन्हे बटुकगण भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत मे फलाहार प्रसादी वितरित की गई। सभी ने इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में शहर सहित ग्रामीण अंचल से आये विप्रबर महिलाये व बच्चे भी शामिल होने आए थे।