एडवोकेट मदनमोहन तिवारी अध्यक्ष, समाजसेवी सुरेश तनवानी सचिव व कोषाध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल नियुक्त

श्री रामायण मंडल ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, किया सम्मान
स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/
मेलाग्राउंड स्थित मानस भवन में श्री रामायण मंडल ट्रस्ट की एक साधारण आम सभा आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी गठित की गई।
पिछले 24 वर्षों से लगातार श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिभाई शाह ने बखूबी अपना दायित्व निभाते हुए ट्रस्ट को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।  वैठक में रामायण मंडल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एडवोकेट मदन मोहन तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। एडवोकेट तिवारी जी का अध्यक्ष पद के लिए नाम कांति भाई जी शाह ने प्रस्तावित किया एवं कोषाध्यक्ष बृज किशोर सुहाने ने अनुमोदित किया इसके साथ ही ट्रस्ट के सदस्यों ने समर्थन किया।
कोषाध्यक्ष बृज किशोर सुहाने ने कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद नारायण खंडेलवाल का नाम प्रस्तावित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कांति भाई शाह ने अनुमोदन किया एवं सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष कांति भाई शाह ने सचिव पद के लिए सुरेश कुमार तनवानी का नाम प्रस्तावित किया एवं हरि सिंह ठाकुर ने अनुमोदन किया एवं सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कांति भाई शाह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतीश अग्रवाल का नाम प्रस्तावित किया एवं कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर सुहाने ने अनुमोदन किया एवं सभी सदस्यों ने समर्थन किया
ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कैलाश नारायण अग्रवाल ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हरि सिंह ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया एवं वरिष्ठ सदस्य योगेश भाई साहब ने अनुमोदन किया एवं सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कांतिभाई शाह ने सह सचिव पद के लिए विजय भावसार का नाम प्रस्तावित किया एवं कोषाध्यक्ष बृजकिशोर सुहाने जी ने अनुमोदन किया एवं सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की।
ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव करवा कर कंधे से कंधा मिलाकर अभी तक जो सहयोग दिया है उसी हिसाब से आगे भी सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी
अध्यक्ष – एडवोकेट मदन मोहन तिवारी
सचिव– सुरेश कुमार तनवानी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष -सतीश अग्रवाल एच.पी.
उपाध्यक्ष -हरि सिंह ठाकुर
कोषाध्यक्ष – गोविंद नारायण खंडेलवाल
सह सचिव-विजय भावसार
सदस्य गण
श्रीमती लीना जैन
श्री कांति भाई शाह
ब्रजकिशोर सुहाने
शंभू दयाल शर्मा
तुलसीराम नामदेव
योगेश भाई शाह
कैलाश नारायण अग्रवाल
रवि उपाध्याय
श्रीमती जयाबेन पटेल
उपस्थित सभी सदस्य गणों द्वारा नवीन कार्यकारिणी का पुष्प हारो से स्वागत किया गया।