नागरिक सेवा समिति ने 600 साड़ियां व 12 सिलाई मशीन की भेंट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व व नागरिक सेवा समिति संस्थापक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/
नागरिक सेवा समिति कार्यालय पर भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एवं नागरिक सेवा समिति के संस्थापक स्वर्गीय विशन जी भाई जी के 102 वे जन्म दिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को 600 साड़ियां वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जी जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव, विशेष अतिथि के रुप में भाजपा नेत्री श्रीमती रीता देवी भावसार, सावित्री महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, एवं नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष कांति भाई जी शाह मुख्य रूप में उपस्थित थे

सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 11 सिलाई मशीनें पैरदान सहित एवं 1 सिलाई मशीन बगैर पैरदान की भेंट की गई ताकि वह अपने परिवार के लालन पालन के आर्थिक सहयोग में मदद कर सके
एवं जन्म उत्सव के उपलक्ष में नागरिक सेवा समिति द्वारा स्थानीय मानस भवन में ग्रामीण अंचलो एवं नगर से आई महिलाओ को साड़ियां वितरित कर समिति के भोजनालय पर 200 लोगों को खीर –पुरी सब्जी एवं फ्रूट वितरित किया गया 

इसी अवसर पर मुक्तिधाम में चल रहे निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कांतिभाई शाह परिवार के द्वारा पचास हजार रुपए की पांचवी किस्त मुक्तिधाम के युवा सदस्यों की टीम स्वदेश शर्मा, रोहित भावसार ,लोकेश सक्सेना, एवं शैलेंद्र सक्सेना को भेंट किए गए
कार्यक्रम का संचालन नागरिक सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तनवानी ने किया एवं आभार समिति के सदस्य विनीत अरोरा ने व्यक्त किया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कांतिभाई शाह, ब्रजकिशोर सुहाने , समिति के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तनवानी ,हरि सिंह ठाकुर ,तुलसीराम नामदेव, श्रीमती जयाबेन, नाटू भाई पटेल ,समाजसेवी सुभाष शाह , समाजसेवी केयूर शाह , स्वदेश शर्मा ,विजय भावसार ,तेज नारायण श्रीवास्तव , युवा समाजसेवी विनीत अरोरा , रोहित भावसार , लोकेश सक्सेना शैलेंद्र ,सक्सेना, राम गोपाल गुप्ता, प्रदीप नेमा, महेंद्र सिंह ठाकुर फौजी ,देवी प्रसाद भावसार ,जगदीश भावसार ,सुनील बाबू पिंगले, संतोष शर्मा, देवी लाल कुशवाह सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।