Ganjbasoda उज्जैन महाकाल कोरिडोर की तर्ज पर उदयेश्वर मंदिर कोरिडोर भी बनाया जाए – समाजसेवी सक्सेना

GANJBASODA madhya pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

मुख्यमंत्री के कर्मक्षेत्र से उठी प्राचीनतम स्थान उदयेश्वर मंदिर कोरिडोर बनाने की माँग

गंज बासौदा से केवल 16 किलोमीटर दूरी पर स्थित उदयपुर मंदिर पर्यटन विकास को तरस रहा है अब आम जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि यदि उज्जैन महाकाल कोरिडोर बनाया जा सकता है तो उदयपुर क्षेत्र तो आपका ही गृह क्षेत्र है यहां पर आम जनता के लिए उदयपुर कोरिडोर क्यों नहीं बनाया जा सकता…..।।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि प्राचीनतम ऐतिहासिक विरासत की गौरवशाली स्थिति को अक्षुण्ण,अखंड बनाए रखने के लिए यहां पर भी आम जन के लिये कोरिडोर बनाया जाना अति आवश्यक है जिससे यहां पर समूचे क्षेत्र तथा पर्यटन का विकास हो सके तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां पर आकर भगवान भोलेनाथ का श्री दर्शन का तथा उदेश्वर कोरिडोर का भ्रमण कर लाभ ले सकें। गंजबासौदा को जिला बनाओ अभियान समिति प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है तथा आगामी दिनों में उनके गंज बासौदा आगमन पर क्षेत्र की जनता की तरफ से एक विशेष मांग पत्र उदयेश्वर मंदिर को कोरिडोर बनाने के लिए उन्हें सौंपा जाएगा ।उम्मीद है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन भावनाओं का सम्मान करते हुए उज्जैन महाकाल की तर्ज पर उदयेश्वर मंदिर कॉरिडोर भी बनबाएंगे।