GANJBASODA Madhya Pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059
अध्यात्म प्रवचन कर रहे श्रीमहंत बोले-
शरीर के भीतर के रहस्य को जानना ही अध्यात्म है
ग्राम हतोड़ा के सिरावदा पठार पर राजा महाराज के मार्गदर्शन में 251 कुंडीय महायज्ञ शुक्रवार से पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद प्रारम्भ हो गया।यज्ञ आचार्य संतोष शास्त्री महाराज ने समस्त यजमानों को यज्ञ देवता की पूजन करवा कर यज्ञ हवन प्रारंभ किया गया और विश्व कल्याण के लिए आहुतियां शुरू हुई।
इसी के साथ प्रतिदिन नौलखि खालसा के श्री महंत श्री राम मनोहर दास जी महाराज के मुखारविंद से दोपहर 2 से 3 बजे तक 1 घंटे के आध्यात्मिक प्रवचन भी आज से प्रारंभ हो गए पहले दिन अध्यात्मिक प्रवचन कर रहे राम मनोहर दास जी महाराज ने अध्यात्म की परिभाषा बताते हुए कहा कि शरीर के भीतर के रहस्य को जानना ही अध्यात्म है श्रीमंत ने व्यास गादी से रामानंद तिलक की महिमा का भी व्याख्यान किया साथ ही उन्होंने बताया कि इस संसार में दो दिव्य अमृत हैं पहला अमृत रामामृत और दूसरा कथामृत है जिसे हम श्री राम कथा एवं श्री कृष्ण कथा श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से जिसका हम रसपान करते हैं व्यास गादी से राम मनोहर दास महाराज ने कहा कि अमृत का पान करने से व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है।
वह कर्म श्रेष्ठ है जिससे ईश्वर प्रशन्न हो-श्रीमहंत
1 घंटे के अध्यात्मिक प्रवचन कर रहे श्रीराम मनोहर दास जी महाराज ने व्यास गादी से कहा कि वह विद्या कभी श्रेष्ठ नहीं हो सकती जिसमें विनम्रता नम्रता नहीं आये श्री महंत जी बोले की वह विद्या श्रेष्ठ है जिसके ग्रहण करने से विनम्रता आती है साथ ही उन्होंने कहा कि वह कर्म श्रेष्ठ है जिसे करने से भगवान प्रसन्न होते हैं| प्रथम दिवस श्री राममनोहर दास जी के आध्यात्म प्रवचन के प्रारम्भ के समय विधिविधान से पूजन अर्चन के लिए यजमान दीपक सोनू नरवरिया उपस्थित थे जिन्होंने व्यास गादी की पूजन अर्चन की व प्रवचन के विराम की वेला में रामायण जी की आरती उतारी गई।
विश्व कल्याण के लिये यजमानों ने दी आहुति-
विधि विधान से आज 251 कुंडीय यज्ञ प्रारंभ हो गया है 251 कुंडीय यज्ञ व श्री बाल्मीकि रामायण के मुख्य सूत्रधार प्रमुख आयोजक हथोड़ा हनुमान मंदिर के महंत राजा महाराज ने कहा कि हम यज्ञ विश्व के कल्याण के लिए विश्व की शांति के लिए व क्षेत्र के विकास के लिए करा रहे हैं इसकी प्रत्येक आहुति से क्षेत्र के साथ-साथ विश्व का कल्याण होगा इसी पुनीत कार्य के लिए पूरा क्षेत्र व पूरा नगर तन मन धन से सेवा कार्य में लगा हुआ है हम सभी क्षेत्रवासियों से व नगर वासियों से अपील करते हैं कि इस धार्मिक आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग प्रदान करें व अपनी उपस्थिति से धर्म लाभ अर्जित करें।