Ayodhya राष्ट्रीय कवि संगम की अखिल भारतीय बैठक संपन्न

AYODHYA uttar pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

  • विश्व मंगलम राम- पर्यावरण- सांस्कृतिक पुनरुत्थान होंगे आयोजन के मुख्य विषय

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या स्थित कृष्णा पैलेस में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा तीन दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारत के सभी प्रांतों से पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ल जगदीश मित्तल, राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक हरिओम पवार, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बत्रा एवं राष्ट्रीय सलाहकार राजेश चेतन , राष्ट्रीय मंत्री सुमित ओरछा द्वारा बैठक मैं उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया। एवं आगामी वर्ष के कार्यक्रमों हेतु संकल्प पारित किया गया।

मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष आशीष दुबे द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा इस वर्ष होने वाले आयोजनों में विश्व मंगलम राम प्रभु राम द्वारा बताए गए मार्ग समरसता पर्यावरण चेतना एवं विश्व बंधुत्व की भावना को विश्व भर में काव्य के माध्यम से पहुंचाना एवं पर्यावरण बचाओ जल संरक्षण एवं भारत का सांस्कृतिक पुनरुत्थान इस वर्ष होने वाले आयोजनों के मुख्य विषय रहेंगे।
कवि संगम के आयोजन विद्यालयों , महाविद्यालयों एवं एवं सामाजिक संस्थाओं नगर पालिका नगर परिषद के सहयोग से ग्राम सभा में राम सभा नामक कवि सम्मेलन आयोजित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय कवि संगम की मूल भावना राष्ट्र जागरण धर्म हमारा की भावना को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया किया गया है अक्टूबर माह में श्री राम की नगरी अयोध्या में विश्व मंगलम राम विषय को केंद्रित करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय भव्य साहित्यिक अनुष्ठान आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा प्रस्तावित है

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी प्रांतों द्वारा अपने कार्यवृत्त का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित किया गया ।
राष्ट्रीय कवि संगम के सभी पदाधिकारियों द्वारा श्री राम जन्मभूमि के दर्शन एवं राम शिला के दर्शन एवं हनुमानगढ़ी दर्शन भी आयोजित किया गया। समापन दिवस के अवसर पर भारत के अन्य अन्य प्रांतों से पधारे हुए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं रात्रि में एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।

मध्य भारत प्रांत की ओर से कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष कवि आशीष दुबे प्रांत के उपाध्यक्ष कवि नीलेश चतुर्वेदी एवं महामंत्री श्री कवि दिनेश याग्निक जी उक्त बैठक में अयोध्या पहुंचकर भाग लिया एवं राष्ट्रीय कवि संगम के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संकल्प को पूरा करने के लिए स्थानीय कवियों ने भी अपनी सहमति जताई जिनमें सर्व श्री ध्रुव शर्मा बेचैन, संजय श्रीवास्तव प्रज्ञा ,शुभम रघुवंशी भोला, सुमित सिंह विदिशा ,योगेंद्र सिंह विदिशा, सत्येंद्र सत्यम ,कमलेश बंसल महेंद्र भार्गव मोहित भार्गव कुमारी प्रगति यादव ,दीपाली शर्मा ,गौरव विश्वकर्मा सहित समस्त कवि संगम के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा दिए गए आयोजनों को भव्यता से आयोजित करने का संकल्प लिया।