Patna अखिल भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक हितों में किए 4 प्रस्ताव पास

PATNA bihar RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

अखिल भारतीय भारतीय मजदूर संघ का 20 वा त्रिवार्षिक अधिवेशन पटना बिहार में आयोजित हुआ। जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक रूप से श्रमिक हितों के लिए चार प्रस्ताव पास किए।

बिजली कर्मचारी महासंघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष रमेश नागर ने बताया कि श्रमिक हित् मे प्रस्ताव् पास हुए जिनमें 
(1) सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया कराई जाए
(2 ) ठेका प्रथा के अंधानुकरण पर रोग लगावे तथा ठेका श्रम (निवारण एवं नियमितीकरण)अधिनियम 1970 में न्यायोचित संशोधन करें ।
(3) आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय नीति बने।
(4) न्यूनतम मजदूरी में (minimum Wage)के स्थान पर जीविका मजदूरी (Living Wage) तय हो। आदि शामिल हैं। 

इन चारों प्रस्तावों पर जयंतीलाल अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ ने विस्तार से चर्चा की, इस प्रस्ताव सत्र की अध्यक्षता कृष्ण प्रताप सिंह अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने की।

प्रस्ताव सत्र के बाद में सभी प्रदेशों के एवं नेपाल के 2000 प्रतिनिधियों की एक 7 किलोमीटर पैदल विशाल रैली पटना शहर में निकाली गई।

इस अधिवेशन की विशेषता जिसमें महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं का विशेष सत्र रखा गया।