पीएम के जन्मदिवस पर वैक्सीनेशन का महा रिकॉर्ड

सम्पूर्ण देश में एक दिन में लगाए गए कोरोना वेक्सीन के करीब ढाई करोड़ डोज, मध्यप्रदेश में 26 लाख से अधिक हुआ टीकाकरण, विदिशा जिले में 51 हजार

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@नई दिल्ली रमाकांत उपाध्याय/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित वैक्सीनेशन महाअभियान में देशभर में एक दिन में करीब ढाई करोड़ से अधिक डोज लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया। यह विश्व मे टीकाकरण अभियान का महा रिकॉर्ड है।

देश मे करीब 79 करोड़ 33 लाख करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं जिनमे 59 करोड़ 57 लाख पहली खुराक और 19 करोड़ 75 लाख दूसरी खुराक है। देश मे टीकाकरण अभियान तेजी से हो रहा है। वेक्सीन की भी कमी नही हो रही है।

मध्यप्रदेश में भी 26 लाख 44 हजार से अधिक डोज लगाए गए हैं। यह भी प्रदेश का सबसे बड़ा रिकार्ड है। विदिशा जिले में 51 हजार से अधिक डोज लगाए गए हैं।