योग सेंटर के लिए भारतीय योग चिकित्सा संघ के मानकों का पालन अनिवार्य

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@ उज्जैन रमाकांत उपाध्याय/

भारतीय योग चिकित्सक संघ (indian yoga therapist assocoation ) की पहली वार्षिक सामान्य मीटिंग उज्जैन में आयोजित हुई। जिसमें देश के बाइस राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारतीय योग चिकित्सक संघ (indian yoga therapist assocoation ) IYTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विपिन पथिक ने बताया कि अब योग चिकित्सा करने वाले सभी प्रैक्टिसनरों का रजिस्ट्रेशन उनकी योग्यता के आधार पर किया जायेगा तथा योग क्रियाओ में प्रयोग होने वाले उपकरण जैसे – योगा मैट, योगा ब्रिक्स, जल नेति पॉट,आदि के मानक तैयार होंगे। 

आचार्य पथिक ने यह भी बताया कि योग सेंटर खोलने के लिए भारतीय योग चिकित्सा संघ के मानकों का पालन करना होगा। ये सभी नियम ओर मानक योग चिकित्सा संघ द्वारा गठित कमेटी में विभिन्न यूनिवर्सिटी के योग प्रोफेसर द्वारा तैयार किए गए है।


IYTA के महासचिव डॉ. अजय वक्तारिया ने अंगवस्त्र, संस्था प्रतीक चिन्ह, मोमेंटो देकर योगाचार्य हरिभाई आर्यन योग उड़ीसा,गुरु मिलिंद त्रिपाठी, दयाराम धाकड़,मप्र. चेयरमैंन डॉ. रूप सिंह नागर अध्यक्ष डॉ. आर. एच लता, सचिव शरद बम्बोरिया, योगगुरु राम औतार यादव राजस्थान, देवेंद्र सिंह राजा दिल्ली, डॉ. प्रमोद हरियाणा, डॉ. शामली भारती महाराष्ट्र, कंचन गुप्ता उत्तरप्रदेश, रूपाली गुप्ता का सम्मान किया।