Ganjbasoda प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने शून्य बजट आधारित कृषि पद्धति पर हुई कार्यशाला

गंजबासौदा कृषिमंडी में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना संजय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेशसिंह जादौन, भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों ने सुना संदेश,

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

 

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने शून्य बजट आधारित कृषि पद्धति पर कार्यशाला आयोजित हुई । कार्यशाला में गुजरात के राज्यपाल आचार्य  देवव्रत, मध्यप्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ने कृषि मंडी में देखा प्रसारण

कृषि उपज मंडी गंजबासौदा में प्राकृतिक कृषि पद्धति खेती प्रशिक्षण के लाइव प्रसारण में क्षेत्र की विधायक श्रीमती लीना जैन जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, भगवान सिंह भावसार, जगदीश खटीक, अमरेश विलगैया, दीपक शर्मा, विवेक , रूपेंद्र शर्मा गुड्डा, कृषि अधिकारी, समस्त मंडी प्रशासन, व्यापारी एवं कृषको ने उपस्थित रहकर कार्यशाला का लाभ लिया। 

किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि प्रदेश जैविक खेती के मामले में अभी भी देश में नम्बर वन है। उन्होंने बताया है कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के व्याख्यान से प्रदेश की प्राकृतिक खेती को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला से प्रदेश में जैविक खेती को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यशाला प्रदेश को कृषि में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए शून्य बजट “प्राकृतिक कृषि पद्धति” पर केन्द्रित थी। इसमें विषय-विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर शासकीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

प्रदेश की सभी मंडियों के साथ ही 52 जिलों के कृषि विभाग के कार्यालयों में मौजूद किसान एलईडी के मार्फत सुना। कार्यशाला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, वेबकास्ट, यू-ट्यूब, फेसबुक लाइव आदि के माध्यम से किया गया।