Bhopal जनसम्पर्क आयुक्त ने फहराया ध्वज

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय/9893909059 

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्र गान का सामूहिक गायन हुआ। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि शासकीय सेवकों को अधिकारों के साथ कर्त्तव्य भी सौंपे जाते हैं। इसका हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

इस मौके पर संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह, अपर संचालक सर्वश्री सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी, अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।