AWGP विश्व के 25 लाख घरों में 16 मई बुद्ध पूर्णिमा को एक साथ होगा गायत्री यज्ञ, भोपाल में दे रहे प्रशिक्षण

16 मई 22 बुद्ध पूर्णिमा को विश्व स्तरीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ महा अभियान

भोपाल में 15 हजार घरों में यज्ञ कराएंगे परिजन,

यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण में होता है सुधार,
विश्व शांति व कल्याण के लिए दी जाएंगी आहुतियाँ,
सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से की सहयोग की अपील, जन जन तक पहुँचे इस अभियान का लाभ 

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विश्वशांति व सबके कल्याण की भावना और पर्यावरण में सुधार के लिए विश्व स्तरीय गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना महा अभियान इस वर्ष भी चलाया जाएगा।

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के प्रभारी वरिष्ठ परिजन रमेश नागर ने बताया कि भारत सहित विश्व के 98 देशों के 25 लाख घरों में महायज्ञ एक साथ संपन्न कराए जाएंगे। एक साथ यज्ञ व सामूहिक उपासना का प्रभाव अत्याधिक प्रभावशाली होता है। सम्पूर्ण विश्व मे शांति के साथ वातावरण में भी इसका व्यापक असर देखने मिलेगा।
यह समय नवयुग के परिवर्तन का चल रहा है। यज्ञ में भागीदारी कर स्वयं व अपने परिवार और रिश्तेदार और पड़ोसियों की दैहिक, दैविक व भौतिक सुरक्षा मजबूर करनी चाहिए।

भोपाल के 15 हजार घरों में यज्ञ का लक्ष्य

भोपाल गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक रामचंद्र गायकवाड़ ने बताया कि भोपाल में 12 सक्रिय प्रमुख गायत्री परिवार की शाखाओं को केंद्र बनाकर 88 प्रज्ञा ,युवा,महिला मंडलों के सैकड़ो परिजनों के माध्यम से करीब 15 हजार घरों मे यज्ञ कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है वर्तमान परिवेश में यज्ञ का विशेष महत्व इसलिए बढ़ जाता है कि यह वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार का स्वर्ण जयंती वर्ष चल रहा है इस महायज्ञ से जुड़ने के लिए गायत्री परिवार की सभी संस्थानों, शाखाओं द्वारा प्रयाज कार्यक्रम के अंतर्गत अभी से परिजनों को यज्ञ के लिए सूची पंजीबद्ध किया जा रहा हैं।

यज्ञ के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण
जिन्हें यज्ञ नहीं आता उनको यज्ञ कराने का प्रशिक्षण ऑनलाइन /ऑफलाइन दिया जा रहा है। इसके अलावा यज्ञ व्यवस्था की तैयारी के लिए वेबसाइट पर लिंक, यूट्यूब , पीडीएफ, ब्रोसर,पैंपलेट,पोस्टर एवं फ्लेक्स आदि के माध्यम से लोगों को डिजिटल सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

पर्यावरण में सुधार के लिए यज्ञ है जरूरी

जिससे अधिक श्रद्धालु 16 मई 2022 बुद्ध पूर्णिमा को इस अभियान से जुड़कर देश की सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि में भागीदार बन सके और विश्व में छाई विभीषिका, आतंकवाद, अनाचार अत्याचार, युद्ध के संकट को टालने के लिए और युद्ध में मारे गए छोटे-छोटे बच्चों नागरिकों सैनिकों की आत्मा को शांति प्रदान की जा सके।
इसके अलावा युद्ध में प्रयोग किये जा रहे हथियारों द्वारा फैलाये गए वायु प्रदूषण को यज्ञ के माध्यम से ही शोधन किया जा सकता है।

संस्थाओं व जागरूक समाजसेवियों से की अपील, बने भागीदार
सभी उद्देश्यों को लेकर के इस बार का गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ ओर महत्वपूर्ण हो जाता है इससे जुड़ने के लिए गायत्री परिवार ने सभी जागरूक समाजसेवी, आमजन, सामाजिके धार्मिक , सांस्कृतिक संगठनो, रामायण ,भजन , महिला मंडलों एवं छात्र-छात्राओं सभी से विनम्र अपील की है कि 16 मई बुद्ध पूर्णिमा को इस अभियान के सहभागी बने।

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के प्रभारी रमेश जी नागर से उनके मोबाइल नम्बर 9425080369, 8319190133 पर या गायत्री शक्तिपीठ भोपाल 0755 2711566 पर भी अभियान से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।