Bhopal गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत विश्व में लाखों घरों में करोड़ों लोग करेंगे भागीदारी

BHOPAL madhya Pradesh RAMAKANT UPADHYAY 9893909059

बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को सारे विश्व में लाखों घरों में होगा गायत्री यज्ञ, करोड़ों लोग करेंगे गायत्री यज्ञ में भागीदारी


अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 मई वैशाख बुद्ध पूर्णिमा को सारे विश्व में लाखों नये घरो मैं एवं करोड़ों लोगों को गायत्री यज्ञ महा अभियान में सम्मिलित किया जाएगा।

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान प्रभारी रमेश नागर ने बताया कि गृहे गृहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार के नारी सशक्तिकरण वर्ष 2023 में मिशन की गतिविधियों को तीव्र गति से घर-घर एवं जन जन तक पहुंचाने साथ लाखों नये लोगो मैं सत्य प्रवृत्ति संवर्धन स्थापना एवं देव परिवार निर्माण से जोड़ना के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इसके लिए अभी से तैयारी जोरों पर है, नये लोगों को जोड़ने, सम्मलित के लिए ऑफलाइन/ऑनलाइन प्रशिक्षण, यूट्यूब ,पंपलेट, ब्रोसर एवं कर्मकांड प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आने वाली *5 मई को भोपाल में पिछले वर्ष 24000 घरों में गायत्री यज्ञ किया था इतने ही नये घरों में पहुंचने का लक्ष्य रखा है ।

सन 2026 तक 2 करोड़ नये घरों तक यज्ञ उपासना का विस्तार करना है इस प्रकार 10 करोड़ नए साधक, नए परिजन तैयार करना इस आयोजन का लक्ष्य है।
यह घर घर सामूहिक गायत्री यज्ञ वैज्ञानिक आध्यात्मिक प्रयोग है, इससे वातावरण परिशोधन, कोरोना महामारी का विनाश, मानवीय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, के साथ-साथ सारे देश में सुख शांति की स्थापना हो।

यह सामूहिक क्रम एक समय में घर-घर में 5 मई को भारत वर्ष में संपन्न होगा। जिन देशों में 5 मई की छुट्टी नहीं है उन जगहों पर उन देशों में 7 मई रविवार को यह क्रम संपन्न किया जाएगा।