Jaipur महँगाई हटाओ रैली में काँग्रेस का शक्ति-प्रदर्शन, मोदी पर प्रहार

महारैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा – 2014 से हिंदुत्ववादियों का राज, इन्हें निकाल हिंदुओं को सत्ता में लाना है।
स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ जयपुर राजस्थान रमाकांत उपाध्याय/ 

उत्तरप्रदेश, पंजाब सहित 5 राज्यो में होने बाले विधानसभा चुनावों को लेकर काँग्रेस सक्रिय हो गई है। राजस्थान के जयपुर में महँगाई हटाओ रैली कर पूरी ताकत से चुनाव में उतरने का हौसला दिखा दिया है।
देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक बार फिर कांग्रेस ने हल्ला बोलते हुए राजस्थान की राजधानी जयपुर में महंगाई हटाओ महारैली का आयोजन किया। महारैली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए। लंबे समय बाद सोनिया गांधी की मौजूदगी देख कार्यकर्ताओ में हर्ष देखा गया। महारैली में कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा रैली में कांग्रेस के और कद्दावर नेताओं ने भी हुंकार भरी है। रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया।

जयपुर के विद्यानगर स्टेडियम में कांग्रेस ने विशाल रैली की आयोजन किया है। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली. उन्होंने कहा कि ये देश हिंदुओं का है लेकिन हिन्दुत्वादियों का नही। उन्होंने ये भी कहा कि वो हिन्दू हैं, हिन्दूत्ववादी नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि काले कानून को मोदी सरकार ने बनाए हैं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की हालत खराब हो गयी है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महारैली में कहा कि, जो सरकार केंद्र की सत्ता में बैठी हैं उसका जनता की भलाई से कोई लेना देना नहीं है. प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी पर्यटक कहा है. उन्होंने कहा कि पर्यटक प्रधानमंत्री अपने आवास से 10 किलोमीटर दूर किसानों से मुलाकात करने नहीं जा सके. लेकिन वो पूरी दुनिया घूम आए हैं. उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

इससे पहले महारैली में बोलते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि महंगाई केवल पार्टी का नहीं, यह पूरे देश की समस्या है. पायलट ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि, दिल्ली में घमंड और अहंकार की सरकार बैठी है. इस सरकार की नीयत खोटी है. उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है और देश में बाहरी आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है, आम आदमी का पैसा लूटा जा रहा है।

देशभर से पहुँचे नेता व कार्यकर्ता

कांग्रेस की महँगाई हटाओ महारैली में देशभर से नेतागण शामिल होने गए थे। विदिशा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक निशंक जैन, विदिशा विधायक पंडित शशांक शेखर भार्गव ने भी कार्यकर्ताओ के साथ सहभागिता की। नेताओ में उत्साह देखा जा रहा है।