महिलाओं पर टिप्पणी करने बाले मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाए

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने संबंधित मंत्री को लगाई फटकार, मंत्री ने मांगी माँफी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जताया खेद, इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

म.प्र.शासन के नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा की गई सामान्य वर्ग की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है। विदिशा जिले में भी जमकर प्रदर्शन हो रहा है। 

गंजबासौदा में श्री महाराणा प्रताप राजपूत समिति के आह्वान पर शहर के सर्व सामान्य वर्ग के नागरिकों ने एमपी सरकार के मंत्री विसाहूलाल सिंह का पुतला जलाकर विरोध दर्ज किया। पुतला जलाने को लेकर पुलिस व नागरिकों की जमकर तकरार हुई।

पुलिस ने एक पुतला छीन लिया तो दूसरा पुतला लाकर आग लगा दी गई। प्रशासन ने फायर विग्रेड से पुतला की आग बुझाई, और विरोध कर रहे लोगों पर पानी की बौछार की ताकि भीड़ हट जाए।

एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम  गंजबासौदा तहसीलदार कमल मंडेलिया को सौंपा गया, जिसमे मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विरुद्ध FIR दर्ज कराने एवं संवैधानिक पद से बर्खास्त करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री महोदय से की गई है।

ज्ञात हो कि म.प्र. शासन के नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा अनूपपुर के एक कार्यक्रम मैं सामान्य वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ठाकुर और सामान्य वर्ग की महिलाओं को घर से खींच कर बाहर लाओ और उनसे बराबरी से खेत खलियान में काम कराओ, उक्त अमर्यादित बयान से समूची महिला जाति का अपमान मंत्री द्वारा किया गया है।

सीएम के हस्तक्षेप के बाद माँफी मांगी

मुख्यमंत्री जी के हस्तक्षेप के बाद संबंधित मंत्री ने माँफी माँगी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी खेद जताया है। इसके बाद भी मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शकारी एफआईआर और इस्तीफा की मांग पर अड़े है।