मुख्यमंत्री ने दी स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

गृह ग्राम नरौरा (उ.प्र) जाकर पुष्प चक्र किया अर्पित
स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल@भोपाल रमाकांत उपाध्याय/

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश के ग्राम अतरौली के निकट ग्राम नरौरा में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी साथ थे। उन्होंने भी स्व. श्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि स्व. श्री कल्याण सिंह एक व्यक्ति ही नहीं एक संस्था भी थे। वे निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने किसानों के अधिकार-पत्र बनाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया। स्व.श्री सिंह पिछड़े वर्ग और किसानों के हित में आजीवन प्रयासरत रहे।