Sanchi ग्राम मेढकी में मनाया आनंद उत्सव 

राजसेन कलेक्टर ने ग्राम मेढकी को आनंद ग्राम बनाने की दी स्वीकृति, आनंद उत्सव में ग्रामीण हुए आनंदित, हुई प्रतियोगिताएं

स्वास्तिक न्यूज़ पोर्टल @ साँची रायसेन रमाकांत उपाध्याय/9893909059 

जनपद पंचायत सांची के ग्राम मेढकी में बड़े ही हर्षोल्लास से आनंद उत्सव मनाया गया। ज्ञात हो कि राज्य आनंद संस्थान भोपाल के आवाहन पर दिनांक 14 से 28 जनवरी तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को विभिन्न पारंपरिक खेल खिलाए जा रहे हैं। रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने ग्राम मेढकी को आनंदग्राम बनाने हेतु राज्य आनंद संस्थान की जिला संपर्क व्यक्ति श्रीमती वर्णा श्रीवास्तव को स्वीकृति प्रदान की है। 


आनंद उत्सव में वर्णा श्रीवास्तव के निर्देशन में विभिन्न स्तरों पर कुर्सी दौड़ चम्मच दौड़ एवम कबड्डी आदि कार्यक्रम कराए गए। इन खेलों में विजयी  प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान किए गए कार्यक्रम का अंत सभी के डांस द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम सचिव देवी राम मीणा, सहायक भारत सिंह कुशवाह, एडीओ सांची ए के तोरण , रितेश नीलम कटारे संध्या परिहार बैंक मैनेजर प्रेम कुमार उज्जैनी एवं विभिन्न प्रतिष्ठित ग्राम वासियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। 

राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा आनंद उत्सव का कार्यक्रम उपस्थित सभी प्रतिभागियों और ग्राम वासियों को वास्तव में आनंद प्रदान करने वाला प्रतीत हुआ जिसकी सभी ने दिल खोलकर प्रशंसा की।